Monday, 19 October 2020

जीतने के लिये सबकुछ जायज है

          चुनाव का दिन आ रहा है और हर कोई हवा में अपनी और से फेंक रहा है.

चुनाव राजनीति के लिये होली के पर्व समान है, फिर वे बिहार में हो या गुजरात में. हर कोई प्रत्याशी अपने प्रतिस्पर्धी की पोल खोलने में और जनता को असाधारण वादे करने में जुटा है. फर्क सिर्फ इतना है की, होली एक या दो दिन में खतम हो जाती है और चुनाव के परिणाम पांच साल तक गुंजते रहते है. आनेवाले कुछ दिनो में मतदान होंगे. लेकिन हर चुनाव की तरह, इस साल के चुनाव के पहले भी पार्टी चेन्ज का सीजन देखने को मिला. वैसे तो कोई भी चुनाव देश या समाज का चित्र बदल देता है. बिहार और गुजरात में होने वाले उपचुनाव को भाजपा के लिये बहद खास और कोंग्रेस के लिये अस्तित्व का सवाल माना जा रहा है. एसे माहोल में कुछ प्रत्याशी प्रजा से एसे वादे किये जा रहे है जिससे आसानी से पता लगता है की, ये चुनावी निवेदन है. बिहार में जन अधिकारी पार्टी के अध्यक्ष पप्पु यादव और चंद्रशेखरने एसा एलान किया जिनसे उनकी हर जगह चर्चा शरू हो गई. पप्यु यादव ने बिहार की प्रजा को कहा, अगर उनकी सरकार बनती है तो राज्य के कोई व्यापारी से किसी भी प्रकार का टेक्स नहीं लिया जायेगा. एक तरफ देश की कई विपक्ष पार्टीओने टेक्स को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए है. हर बार जब भी जीएसटी की मिटिंग होती है तो विपक्ष पार्टी उन चीजो के दाम दोहराती है जिन के दाम सिर्फ एक महिने से उपर नीचे हो रहे हो. इन से साफ होता है की चुनाव का दिन नजदिक आ रहा है और हर कोई हवा में अपनी और से फेंक रहा है. ये तो सभी जानते है कि चुनाव के बाद...अपना काम बनता भाड में जाय जनता. वैसे तो कोंग्रेस गांधी, सरदार और नेहरू के सर्वधर्म समभाव को पूरी तरह से नहीं स्वीकारती. दुसरी और भाजपा हिन्दुत्व के खेमे में बेठकर भी धर्मलक्षी दावा पेश नहीं करती. सब का साथ सब का विकास. पर हकीकत है की ज्यात्तर चुनाव में धर्म और जाति का मुद्दा अहम ही रहेता है. खासकर भाजपा शासित राज्य की सीट को लेकर स्थानिक लोगो की जाती व धर्म देखा जाता है.

चुनाव का मौसम बडा ही दिलचस्प होता है. बिहार के गोपालगंज के बरौली विधानसभा के निर्दलिय उमेदवार अनिल कुमार पब्लिक के बीच जोर-जोर से रोने लगे. क्योकी उनका नामांकन रद्द कर दीया गया. इसे सरल भाषा में सत्ता भी भुख समजे या लोकसेवा के पर्दे के पिछे बैठे लूटेरे? भाजपा हिन्दुत्व को लेकर और कोंग्रेस सेक्युलरिजममे कई बार भेड बकरीओ की तरफ भीड चूकी है. गुजरात भाजपा प्रदेश प्रमुख सी.आर. पाटिल ने बताया की, कोंग्रेस में से भाजपा में आनेवालो को अब स्वीकार नहीं किया जायेगा. वैसा देखा जाय तो उपचुनाव को लेकर 2020 के चुनाव में पार्टी परिवर्तन की मौसम में कई बडे चहेरो का सत्ताप्रेम साफ दिखने लगा. कोई टिकिट न मिलने से नाराज है तो कोई पद को लेकर पार्टी के सामने भीतर ही मोर्चा खोलकर बैठे है. गुजरात राज्य में पिछले दो महिने से तोड-जोड का राजकारण देखने को मिला. डांग बेठक से कोंग्रेस के पूर्व विधायक मंगल गावित ने भाजपा के खेस पहनकर सब को झटका मार दिया. दायको से गुजरात भाजपा का किल्ला रहा है. किन्तु राज्य में बढते कोरोना के केस, दुष्कर्म जैसी घटना, ड्रग्स मामले और स्कूल्स व कोलेज की फी लेकर गुजरात कोंग्रेसने जमकर विरोध कीया. परंतु, जब तक मामला गरम था तब हथोडे मारने वाले दौड रहे थे. गुजरात कोंग्रेस एक प्रत्याशी ने दावे के साथ बताया की लोकसेवा के काम के लिये पैसे लेकर या देकर कोइ टिकिट हमारे यहां नहीं बिकती. अब जिनको लोकसेवा ही करनी है वो भला राजनीति के गलियारो में क्यो चोच मारेगा? और राजकीय लोबी में स्थान पाने का हेतुं सिर्फ लोकसेवा नहीं है ये कई बार बिना कोई गवाह साबित हो चूका है. चुनाव जीतने के लिये कोई खास मंत्र नहीं होते. कोंग्रेस के राहुल गांधीने 2018 में सोमनाथ मंदिर के दर्शन कर के हिन्दुत्व कार्ड खेला था. वहीं भाजपा के नेताओ ने दलितो के घर खाना खा कर समानता का दिखावा किया था. वैसे तो यह सब चुनाव जीतने के पेंतरे है.